Aishwarya-Aaradhya at Airport: ऐश्वर्या राय बच्चन ( Aishwarya Rai Bachchan) और आराध्या बच्चन( Aaradhya Bachchan) कल रात एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। अनंत-राधिका की शादी अटेंड करने के बाद मां-बेटी को एयरपोर्ट पर देखा गया था । वे साथ में मुंबई से निकली और पैपराजी के कैमरे में कैद हुई। जब पैपराजी ने फोटो क्लिक करने के लिए कहा था आराध्या और ऐश्वर्या आगे बढ़ गई। जैसी ही कैमरामैन उनके पीछे आया आराध्या की हंसी छूट गई। आइए आपको दिखाते हैं ये वीडियो
अनंत-राधिका की शादी से निपटने के बाद ऐश्वर्या और आराध्या एयरपोर्ट पर नजर आई। वे दोनों कहीं जा रही थी और जल्दी में थी, दोनों मां-बेटी गाड़ी से उतरी और एयरपोर्ट की तरफ जाने लगी। इस मौके पर आराध्या और ऐश्वर्या ने ब्लैक ट्रैक सूट पहना था। दोनों एक साथ ट्विनिंग करती नजर आई। जब पैपराजी ने उनसे फोटो के लिए रोक तो वो रुके नहीं आगे बढ़ गए ऐसे में एक फोटोग्राफर पीछे आया और पिसल गया। ये देखकर आध्या की भी हंसी छूट गई। वहीं ऐश्वर्या ने कहा कि ध्यान रखो, ऐश्वर्या बार-बार ध्यान रखो बोलती नजर आई।
बताते चले कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चन्ट की शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन अभिषेक बच्चन से अलग नजर आई थी। ऐश्वर्या और आराध्या दोनों साथ आई थी वहीं पूरा बच्चन परिवार साथ आया था। परिवार को ऐसे अलग-थलग देखकर फैंस ये जानने के लिए बेताब हो गए कि इनके बीच ऐसा क्या चल रहा है। वहीं अब अकेले ही आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या के साथ दिखाई दी जिसने अफवाहों को हवा दे दी।
