ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की अफवाहों पर आया सिमि गरेवाल को गुस्सा, बोलीं 'तुम लोगों को कुछ पता...'

Simi Garewal on Aish-Abhisgek Divorce: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के तलाक की खबरें काफी लम्बे समय से वायरल हो रही हैं, जिन पर अभी तक बच्चन परिवार ने चुप्पी नहीं तोड़ी है। बच्चन परिवार की करीबी सिमि गरेवाल ने इस मामले पर गुस्सा जताते हुए, उन लोगों को लताड़ लगाई है, जो अफवाहें फैला रहे हैं।

Simi Garewal on Aish-Abhisgek Divorce: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी काफी समय से सवालों के घेरे में है। हर हफ्ते इन दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें आती रहती हैं, जिस कारण इनके फैंस परेशान हो जाते हैं। कई लोगों को ऐसा लगता है कि बच्चन परिवार अपनी बहू की अचीवमेंट्स पर जुबान न खोलकर, कहीं न कहीं उन्हें इग्नोर कर रहा है लेकिन इन अफवाहों की असलियत क्या है, यह किसी को नहीं पता है। बच्चन परिवार की करीबी सिमि गरेवाल ने अभिषेक-ऐश के तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए ऐसे लोगों पर गुस्सा किया है, जो लगातार ऐसी बातें फैला रहे हैं।

Abhishek Aishwarya

असल में एक इंटरनेट यूजर ने वीडियो शेयर करके दावा किया कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सिमि गरेवाल ने इस वीडियो पर अभिषेक-ऐश का बचाव करते हुए गुस्सा जताया है और कहा है कि लोगों को कुछ भी पता नहीं है लेकिन वो फालतू की अफवाहें फैला रहे हैं।

End of Feed