बॉलीवुड

Aaradhya Bachchan के जन्मदिन पर ऐश्वर्या-अभिषेक यूं किया विश, साझा कीं क्यूट पिक्स

Aaradhya Bachchan's Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Bachchan) और एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) आज अपना 12वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। बेटी के जन्मदिन के खास मौके पर ऐश्वर्या-अभिषेक ने आराध्या को एकदम अलग अंदाज में विश किया है।

Image

Aishwarya Rai- Aaradhya-Abhishek Bachchan

Aaradhya Bachchan's Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक ऐश्वर्या राय (Aishwarya Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) 17 नवंबर के दिन 12 साल को हो गई हैं। बेटी के जन्मदिन पर मां ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आराध्या के लिए एक प्यारा सा नोट भी साझा किया है। दूसरी ओर अभिषेक ने भी बेटी को बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर आराध्या के बचपन की फोटो शेयर की है, जिसे देख फैन्स ने भी खूब प्यार लुटाया है। इतना ही कमेंट सेक्शन में अब फैन्स ने भी आराध्या को बर्थडे विश करना शुरू कर दिया है।

ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या के साथ फोटो शेयर करते कैप्शन में लिखा, 'मैं तुम्हें बिना शर्त और हमेशा से प्यार करती हूं मेरी प्यारी एंजेल आराध्या। तुम मेरी जिंदगी का प्यार हो...मेरी बेटी मैं तुम्हारे लिए सांस लेती हूं। 12वें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई हो। भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दें। मेरी जिंदगी में आपका होने के लिए धन्यवाद। मैं आपसे सबसे बहुत प्यार करती हूं। तुम सबसे अच्छी हो।'

दूसरी ओर अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आराध्या के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की। दोनों इस फोटो में बेहद प्यारे लग रहे हैं। बाप-बेटी की यह फोटो एक इवेंट की है। अभिषेक ने भी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरी छोटी राजकुमारी! मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं।' ऐश्वर्या-अभिषेक के अलावा अथिया शेट्टी, कुणाल कपूर, सुनील शेट्टी, सोनू सूद और सिकंदर खेर सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने आराध्या के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article