बॉलीवुड

बेटी आराध्या को फ्लैश लाइट से बचाने में लगी ऐश्वर्या राय, फ्रंट सीट पर बैठे अभिषेक बच्चन ने निभाया पापा का फर्ज

Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन काफी महीनों के बाद एक साथ नजर आए हैं। दोनों ही स्टार्स अपनी बेटी आराध्या बच्चन के एनुअल डे फंक्शन के मौके पर अपनी लाडली का हौसला बढाते दिखे हैं। इस बीच अब तीनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

Aishwarya Rai and Aaradhya Bachchan

Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai: धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन इवेंट को 19 दिसंबर, 2024 को आयोजित किया गया है। शाहरुख खान से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ बच्चन तक इस इवेंट में कई स्टार्स एक साथ नजर आए हैं। इस इवेंट की असली शान बच्चे रहे हैं, जिन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से अपने पैरेंट्स का सीन गर्व से चौड़ा कर दिया है। इस इंटरटेनमेंट से भरे इवेंट को बॉलीवुड स्टार्स ने भी काफी एंजॉय किया है। आराध्या बच्चन की परफॉर्मेंस के बारे में भी काफी बातें होने लगी हैं। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- पोती आराध्या को स्टेज पर देख गदगद हुए दादू Amitabh Bachchan, लंबे समय बाद परिवार के हालात पर की बात

इस इवेंट के कई फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। एनुअल फंक्शन के दूसरे दिन ऐश्वर्या ने आराध्या पर प्यार बरसाया और दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। मां-बेटी के फोटोज और वीडियो काफी पसंद किए जा रहा है।

ऐश्वर्या राय ने आराध्या बच्चन पर लुटाया प्यार

DAIS के एनुअल फंक्शन के दूसरे दिन, आराध्या को पहले दिन की तरह ही तैयार होकर परफॉर्म करना था। दूसरी ओर, ऐश्वर्या ने ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक रंग का स्वेटशर्ट पहना था। उन्होंने अपने बालों को स्ट्रेट स्टाइल में खुला रखा था, वहीं दूसरी ओर अभिषेक भी हरे रंग की हुडी में नदर आए। अभिषेक और ऐश्वर्या पूरे वक्त अपनी बेटी आराध्या के साथ ही थे और उनका पूरा सपोर्ट कर रहे थे। पैपराजी जब बार बार फोटोज क्लिक करते हैं तो ऐश्वर्या अपनी बेटी को फ्लैश लाइट से बचाती नजर आती हैं। इस बीच अभिषेक भी फ्रंट सीट पर बैठकर पापा की ड्यूटी निभाते दिखे हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article