बॉलीवुड

Aishwarya-Abhishek Dance: बेटी आराध्या को खुश करने के लिए जमकर थिरके ऐश्वर्या-अभिषेक, SRK ने भी लगाए ठुमके

Aishwarya-Abhishek Dance: सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपल आराध्या बच्चन के स्कूल के फंक्शन में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में शाहरुख खान भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

Aishwarya-Abhishek Dance

Aishwarya-Abhishek Dance: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। लंबे समय से कपल के तलाक की अफवाहें चल रही थी, लेकिन हाल ही में आराध्या बच्चन के स्कूल के फंक्शन में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन साथ नजर आए, जिसकी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है और सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। कपल साथ नजर आते ही अपने तलाक की अफवाहों पर फुल स्टॉप लगवा दिए हैं। अब इसी बीच ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें ऐश्वर्या और अभिषेक और शाहरुख खान स्कूल के बच्चों के साथ बॉलीवुड के गाने 'दीवानगी दीवानगी' में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें आराध्या बच्चन के साथ-साथ शाहरुख खान का बेटा अबराम भी धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ता है।जिस कारण ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ किंग खान भी ठुकमा लगता हुए नजर आ रहे हैं।

माता-पिता ने बढ़ाया था हौसला

इससे पहले दो और वीडियो सामने आए थे। एक वीडियो में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन के साथ स्कूल के फंक्शन में जाते हुए दिखाई दे रहे थे। वहीं दूसरे वीडियो में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के साथ एक्ट्रेस की मां दूसरे दिन के स्कूल के फंक्शन में जाते हुए नजर आ रहीं थीं। इन वीडियोज ने फैंस का दिल जीत लिया था। बता दें स्कूल में आराध्या और अबराम ने क्रिसमस थीम पर एक परफॉर्मेंस दी थी, जिसे देखने के लिए दोनों के परिवार वाले शामिल हुए थे। बच्चों की परफॉर्मेंस के दौरान माता-पिता ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ शाहरुख भी बच्चों का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article