Ahaan Shetty ने साजिद नाडियाडवाला से मांगा Sanki टाइटल, शुरू करेंगे एक्शन एंटरटेनर

बॉर्डर 2 के बाद अहान शेट्टी सनकी नाम की एक्शन एंटरटेनर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने निर्माता साजिद नाडियाडवाला से टाइटल मांगा है। साजिद पहले अहान के साथ सनकी बनाने वाले थे।

फिल्म तड़प से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अभिनेता अहान पांडे ने कुछ दिनों पहले बॉर्डर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी दी है, जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है। फिल्म बॉर्डर 2 में वो सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन के साथ दिखाई दिए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। फिल्म बॉर्डर 2 के बाद अहान शेट्टी एक नई एक्शन एंटरटेनर शुरू करने की सोच रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने निर्माता साजिद नाडियाडवाला से सनकी (Sanki) टाइटल मांगा है। अहान (Ahaan Shetty) के पिता सुनील के साथ अच्छे रिश्तों के चलते साजिद ने ये टाइटल एक्टर को दे दिया है। (ये भी पढ़ें: 'Bhooth Bangla' डायरेक्टर प्रियदर्शन की अगली से बाहर अक्षय कुमार, इन 3 एक्टर्स से मिलाया हाथ!!)

Ahan Shetty working on Sanki Movie

Ahan Shetty working on Sanki Movie (Image Source: TNN)

साजिद नाडियाडवाला के बिना सनकी लाएंगे अहान पांडे

फिल्म तड़प के बाद साजिद नाडियाडवाला ने अहान पांडे के साथ सनकी नाम की मूवी का ऐलान किया था, जो बड़ी एक्शन एंटरटेनर होने वाली थी। इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी दिखाई देने वाली थीं लेकिन कुछ कारणों के चलते ये मूवी कभी भी फ्लोर पर नहीं जा सकी। बॉर्डर 2 के हिट होने के बाद अहान पांडे ने एक एक्शन एंटरटेनर बनाने का फैसला लिया है, जिसके लिए उन्होंने टीनू देसाई के साथ हाथ मिलाया है। अहान शेट्टी अपनी इस मूवी के लिए सनकी टाइटल चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने साजिद नाडियाडवाला से बात की। साजिद ने तुरंत ही अहान को ये टाइटल दे दिया है। (ये भी पढ़ें: 2027 में भी नहीं आएगी KGF 3, Yash ने बताई अंदरूनी वजह)

End of Feed