Tania shroff enjoying Rahul-Athiya Wedding: बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने कुछ दिनों पहले ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड केएल राहुल (KL Rahul) के साथ शादी रचाई है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) पिछले काफी लम्बे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद इन दोनों ने जनवरी 2023 में शादी करने का फैसला लिया। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई, जिसमें इनके खास रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। यही कारण है कि सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के फैंस लगातार अथिया की शादी की तस्वीरें देखने के लिए उत्साहित हैं। अथिया शेट्टी ने कुछ दिनों पहले अपनी शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं, जिन्हें काफी प्यार मिला और अब उनके भाई अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो अपनी ननद अथिया और ननंदोई राहुल के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।
KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ ने हल्दी सेरेमनी में नंदोई राहुल संग की जमकर मस्ती, सामने आई PICS
तानिया श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं फोटोज
अहान शेट्टी (Ahan Shetty) अपनी बचपन की दोस्त तानिया श्रॉफ को काफी समय से डेट कर रहे हैं। अहान शेट्टी और तानिया के रिश्ते को शेट्टी परिवार स्वीकार कर चुका है। अथिया शेट्टी की शादी में भी तानिया श्रॉफ पहुंची थीं। तानिया ने अथिया शेट्टी और केएल राहुल के साथ शादी में जमकर मस्ती की, जिसकी गवाही उनके द्वारा शेयर की गई फोटोज दे रही हैं। इन फोटोज में तानिया श्रॉफ अथिया के साथ ठुमके लगाते और राहुल को मेहंदी लगाते दिख रही हैं। आप तानिया श्रॉफ के द्वारा शेयर की गई फोटोज नीचे देख सकते हैं:
अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ ने हल्दी सेरेमनी में नंदोई राहुल संग की जमकर मस्ती, सामने आई PICS
अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ ने हल्दी सेरेमनी में नंदोई राहुल संग की जमकर मस्ती, सामने आई PICS
आईपीएल के बाद होगा अथिया राहुल का रिसेप्शन
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी वाले दिन सुनील शेट्टी ने मीडिया से मुलाकात की थी और कहा था कि उनकी बेटी की शादी का रिसेप्शन आईपीएल 2023 के बाद होगा। केएल राहुल शादी के तुरंत बाद अपने क्रिकेटिंग करियर में व्यस्त हो जाएंगे, जिस कारण रिसेप्शन आईपीएल 2023 के बाद रखने का फैसला लिया गया है।
