अहान शेट्टी को ब्रेकअप के कुछ ही महीनों में आई अक्ल, अन्ना की होने वाली बहू तानिया श्रॉफ संग पहुंचे डिनर डेट पर

Ahan Shetty on Dinner date with Tania Shroff: बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के साहबजादे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) बीती रात अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) के संग डिनर डेट पर स्पॉट हुए। कुछ समय पहले अहान-तानिया के बीच में ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं, जिन पर इस वीडियो के बाद लगाम लग गई है।

Ahan Shetty on Dinner date with Tania Shroff: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्शन स्टार सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) बीती रात अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) के संग डिनर डेट पर नजर आए। अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ लम्बे समय के बाद एक साथ डिनर करने के लिए पहुंचे थे, जब मीडिया ने इन दोनों को कैमरे में कैद कर लिया। अहान-तानिया ब्लैक रंग के कपड़ों में कैजुअल डिनर डेट के लिए बाहर निकले थे। अहान अपनी पर्सनल लाइफ मीडिया से दूर रखने की पूरी कोशिश करते हैं लेकिन कभी-कभी वो इस काम में नाकामयाब हो जाते हैं। आप अहान-तानिया का वायरल होता वीडियो नीचे देख सकते हैं:

Ahaan Tania

कुछ समय पहले अहान शेट्टी-तानिया श्रॉफ में हो गया था ब्रेकअप

अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस को इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद है लेकिन कुछ महीनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ ने अलग होने का फैसला लिया है। अहान और तानिया के बीच में ब्रेकअप किन कारणों के चलते हुआ, ये नहीं बताया गया लेकिन इस खबर ने सुनील शेट्टी के फैंस का दिल तोड़ दिया। सुनील शेट्टी ने अपनी प्रेमिका से शादी रचाई और अब तक उनके लिए लॉयल हैं। फैंस को उम्मीद थी कि अहान भी तानिया के साथ 7 फेरे लेंगे और जिंदगीभर साथ रहे हैं लेकिन ब्रेकअप ने उनके फैंस के बीच उदासी बिखेर दी।

End of Feed