अहान पांडे की सफलता देख इमोशनल हुई मां डीएन पांडे, बताया कैसे प्रीमैच्योर बेबी से स्टार बनने का सफर किया तय

Deaane Pandey Post for Ahaan Pandey: अहान पांडे की मां डीएन पांडे ने अपने बेटे के लिए पोस्ट किया है। यह पोस्ट कुछ खास है। क्योंकि सैयारा के बाद हर कोई अहान की लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्साहित है। अहान की मां ने बेटे के बारे में खास बातें बताई है जिसे पढ़कर फैंस खुश हो जाएंगे।

Deaane Pandey Post for Ahaan Pandey: अहान पांडे( Ahaan Pandey) और अनीत पड्डा( Aneet Padda) की फिल्म सैयारा( Saiyaara) इन दिनों थिएटर में धूम मचा रही है। फिल्म ने पाँच दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिए है और यह जल्द ही इस साल की बड़ी मूवी बनकर सामने आई है। सैयारा की हर जगह तारीफ हो रही है। आम लोगों से लेकर इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स तक इस फिल्म की चर्चा कर रहे हैं। वहीं अहान पांडे की मां इसे देखकर इमोशनल होती नजर आई अहान पांडे की मां डीएन पांडे ने अपने बेटे के लिए प्यारी सी पोस्ट शेयर की है। जिसमें वह बता रही है कि अहान बचपन में कैसा था।

Deaane Pandey Post for Ahaan Pandey

Image source: Deaane pandey Instagram

डीएन पांडे( Deaane Pandey) ने बेटे की ढेर सारी फोटोज शेयर की है। ये सभी फोटोज उनके बचपन की है। जिसमें वह मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने बड़ा सारा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा-"जब आप छोटे थे तो आप हमेशा तारों की ओर इशारा करते थे, मुझे कभी पता नहीं क्यों? क्रिकेट खेलते थे,, नामदेव पंडितजी के साथ पूजा करना पसंद करते थे। आपको अपनी दादी को प्रसाद खिलाना बहुत पसंद था। आप समय से पहले पैदा हुए थे, इतने लंबे समय तक बहुत छोटे थे, लेकिन इतनी जल्दी एक प्यारे बच्चे में बदल गए। आप अपने दादा-दादी से बहुत प्यार करते थे और हमेशा अपना सब कुछ अपने दोस्तों को देते थे, आज भी देते हो। मेरे प्यारे बेटे, आपके दादा-दादी और परदादा-परदादी आपको ऊपर से आशीर्वाद दे रहे हैं। आपकी सादगी हमेशा ऐसे ही रहें, चाहे दुनिया आपके सामने कुछ भी रख दे।

End of Feed