प्यार के पेंच लड़ाने के बाद एक्शन अवतार में दिखेंगे अहान पांडे, अली अब्बास जफर संग मिलाया हाथ

Ahaan Panday Upcoming film: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे की फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस बीच ये खबर सामने आई कि अहान ने अली अब्बास जफर के साथ हाथ मिला लिया। अहान पांडे अब एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं।

Ahaan Panday Upcoming film: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे की फिल्म सैयारा तो आपको याद ही होगी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया था कि लोग दंग रह गए थे। मूवी में अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी ने कमाल कर दिया। फिल्म सैयारा के बाद ये दोनों ही रातों-रात स्टार बन गए। अहान पांडे और अनीत पड्डी की झोली में कई फिल्में गिर गईं। इस बीच अहान पांडे को एक और बड़ी फिल्म मिल गई है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर....

ahaan panday film

अहान पांडे की अपकमिंग फिल्म

बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे ने डेब्यू फिल्म 'सैयारा' से बॉलीवुड में धमाल मचा दिया था। यह रोमांटिक ड्रामा ब्लॉकबस्टर साबित हुई और दुनिया भर में 500 करोड़ से ज्यादा कमाई की। 45 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म मोहित सूरी की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। अब अहान अपनी अगली एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शूटिंग 30 मार्च से मुंबई के आदित्य चोपड़ा के स्टूडियो में शुरू होगी। उसके बाद मई में टीम 60 दिनों के लिए यूके जाएगी। कलाकार मार्च अंत तक कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पर बीटीएस फोटोज शेयर कीं, जिसमें अहान काले आउटफिट और लेदर जैकेट में नजर आए। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'पावर दी नहीं जाती... ली जाती है... रोल करने को तैयार अहान पांडे।'

End of Feed