अली अब्बास जफर की नेक्स्ट को इस महीने से शूट करेंगे अहान पांडे, मेकर्स ने की तगड़ी प्लानिंग

Ahaan Panday starts shooting for Ali Abbas Zafar: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक निर्माता-निर्देशक अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) साल 2026 के इस महीने से अहान पांडे (Ahaan Panday) संग अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

Ahaan Panday starts shooting for Ali Abbas Zafar: आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म 'सैयारा' से डेब्यू कर अहान पांडे रातोंरात स्टार बन गए हैं। इस फिल्म की बड़ी सफलता के बाद से अहान पांडे (Ahaan Panday) को नई-नई मूवीज के ऑफर मिल रहे हैं। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थी कि अहान पांडे को इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) की एक धांसू मूवी ऑफर हुई है। लेटेस्ट जानकारी यह है कि अहान पांडे ने इस मूवी की शूटिंग शुरू करने के लिए कमर कस ली है और मेकर्स ने भी फिल्म को फ्लोर पर ले जाने के लिए सारे इंतजाम कर लिए हैं।

Ali Abbas Zafar and Ahaan Panday

Pics Credit: Instagram

इस महीने से शूटिंग शुरू करेंगे अली अब्बास जफर और अहान पांडे

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार अली अब्बास जफर मार्च के आखिरी सप्ताह से मुंबई में अहान पांडे के साथ इस मूवी की शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस मूवी में अहान पांडे के साथ शरवरी अहम रोल में दिखाई देंगी। टीम ने मुंबई में लगभग एक महीने का शेड्यूल तैयार किया है, , जो 24 से 27 दिनों तक चलेगा। मुंबई में शूटिंग पूरी होने के बाद टीम एक लंबे शेड्यूल के लिए यूके जाएगी। मई में टीम लंदन में शूटिंग शुरू कर सकती है। (इसे भी पढ़ें: 70th Filmfare Awards South With Kerala Tourism: सुहासिनी मणिरत्नम और राहुल रवींद्रन सहित इन सेलेब्स ने साझा किए अपने विचार)

End of Feed