बॉलीवुड

Stree 2 के बाद भाई Ayushmann Khurana की फिल्म Vampire Of Vijaynagar में नजर आएंगे अपारशक्ति, बोले- 'हम दोनों चाहते हैं...'

अपारशक्ति खुराना ने स्त्री 2 में बीटू का शानदार रोल प्ले किया है। एक्टर के काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने भाई आयुष्मान खुराना की फिल्म वैंपायर ऑफ विजयनगर को लेकर बात की है। इस फिल्म को भी दिनेश विजान प्रोड्यूस करेंगे।

Image

Ayushmann and Aparshakti (credit Pic: Instagram)

अपारशक्ति खुराना हाल ही में स्त्री 2 में नजर आए थे। स्त्री 2 में एक्टर के साथ राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में है। हॉरर कॉमेडी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। दिनेश विजान की सुपर नेचुरल फिल्म वैंपायर ऑफ विजयनगर पर काम चल रहा है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में है। फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। एक्टर से पूछा गया क्या वो अपने भाई के साथ उनकी फिल्म में नजर आएंगे। एक्टर ने इस सवाल का जवाब दिया है।

एक्टर ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वो आयुष्मान की फिल्म के बारे में ज्यादा नहीं बता सकते हैं। उनकी फिल्म की स्क्रिप्ट काफी क्वर्की है। मैं और भैया साथ में काम करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। एक्टर ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि ऐसा जल्द हो। एक्टर से पूछा गया कि क्या हॉरर यूनिवर्स का क्रॉसओवर होगा।

क्या भाई की फिल्म में नजर आएंगे अपारशक्ति

इस पर एक्टर ने कहा कि हॉरर यूनिवर्स का क्रॉसओवर काफी मजेदार होगा। हम सभी को इसका बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वैंपायर ऑफ विजयनगर को मुंजा निर्देशक आदित्य सरपोतदार डायरेक्ट करेंगे। दिनेश विजान और आयुष्मान ने साथ में बाला में काम किया है। बाला बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। वैंपायर ऑफ विजयनगर को लेकर दर्शकों का काफी उम्मीद है। दिनेश विजान की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने 550 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म की सक्सेस ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article