बॉलीवुड

Mukesh Khanna के कटाक्ष पर आग-बबूला हो गए शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी के बाद पापा का बयान हुआ वायरल

When Shatrughan Sinha Slams on Mukesh Khanna: सोनाक्षी सिन्हा के बाद उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा का पुराना बयान काफी वायरल हो रहा है। उनका यह बयान मुकेश खन्ना से जुड़ा हुआ है। जिसमें शत्रुघ्न ने मुकेश को आड़े हाथों लिया था और बेटी को ताना मारने की बात पर दो टूक जवाब भी दिया था।

Image

When Shatrughan Sinha Slams on Mukesh Khanna

When Shatrughan Sinha Slams on Mukesh Khanna: शक्तिमान फेम स्टार मुकेश खन्ना( Mukesh Khanna) कुछ दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं। जब से एक्टर ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) की परवरिश पर सवाल उठाए हैं तब से हंगामा खड़ा हो गया है। आज सुबह सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर मुकेश खन्ना को डांट लगाई थी। वहीं कुछ साल पहले शत्रुघ्न सिन्हा ( Shartughan Sinha) ने भी उन्हें आड़े हाथों लिया था। जो बात सोनाक्षी ने आज कही हैं कुछ दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इसी तरह जवाब दिया था।

शत्रुघ्न सिन्हा को आया था मुकेश खन्ना पर गुस्सा

आज सुबह-सुबह बॉलीवुड इंडस्ट्री में हंगामा खड़ा हो गया जब सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर मुकेश खन्ना ( Mukesh Khanna) को टैग किया। एक्ट्रेस ने मुकेश खन्ना के बयान पर लताड़ लगाई थी। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा का एक बयान भी वायरल हो रहा है जो उन्होंने 2020 में दिया था। दरअसल साल 2020 में शत्रुघ्न सिन्हा ने मुकेश का नाम लिए बिना कहा था कि - 'कुछ लोगों को मेरी बेटी के जवाब से परेशानी हो रही है, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था, "मुझे लगता है कि किसी को सोनाक्षी द्वारा रामायण पर पूछे गए सवाल का जवाब न देने से परेशानी है। सबसे पहले, इस व्यक्ति को रामायण से जुड़ी सभी चीजों का विशेषज्ञ होने का क्या हक है? और किसने उसे हिंदू धर्म का संरक्षक नियुक्त किया है?" अब जब मामला आगे बढ़ गया है तो यह बयान जमकर वायरल हो रहा है।

मुझे अपने तीनों बच्चों पर गर्व

एक्टर ने आगे कहा था कि मुझे अपने तीनों बच्चों पर बहुत गर्व है। सोनाक्षी अपने दम पर स्टार बनी हैं। मुझे कभी भी उनका करियर लॉन्च नहीं करना पड़ा। वह एक ऐसी बेटी हैं जिस पर किसी भी पिता को गर्व होगा। रामायण पर एक सवाल का जवाब नहीं देना सोनाक्षी को एक अच्छे हिंदू होने से अयोग्य नहीं ठहराता है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article