Rohit Shetty on Golmaal 5: बॉलीवुड के फेमस निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इन दिनों अपकमिंग सीरीज 'इंडियन पुलिस फाॅर्स' (Indian Police Force) की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी सहित कई कलाकार लीड रोल में दिखाई देंगे। 'इंडियन पुलिस फाॅर्स' के अलावा रोहित शेट्टी के पास अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' (Singham Again) भी है, जिसकी शूटिंग जारी है। इसके अलावा रोहित शेट्टी ने अपनी हिट फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' की अगली किस्त बनाने को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। रोहित शेट्टी ने पुष्टि की है कि वह 'गोलमाल 5' (Golmaal 5) बनाएंगे और यह बहुत जल्द होगा।
पिंकविला से बात करते हुए रोहित शेट्टी ने फिल्म 'गोलमाल 5' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। रोहित शेट्टी ने फैन्स को दिलासा देते हुए कहा कि अगले दो सालों में उन्हें 'गोलमाल' की अगली किस्त देखने को मिलेगी। यह फिल्म पहले से बड़ी होगी और इसमें जबरदस्त कॉमेडी का तड़का होगा। रोहित शेट्टी ने यह भी बताया कि 'गोलमाल 5' में एक्शन सीन्स नहीं बल्कि कॉमेडी का नेक्स्ट स्केल देखने को मिलेगा।
बता दें रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के अलावा रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और करीना कपूर खान सहित काफी एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने अर्जुन कपूर को विलेन के रोल के लिए चुना है। यह फिल्म इसी साल 15 अगस्त के दिन रिलीज होगी। 'सिंगम अगेन' की टक्कर अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' से देखने को मिलेगी
