Siddharth Anand Next With Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के इस समय अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की लाइन लगती जा रही है। अभिनेता के पास इस समय साउथ डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस की 'सिकंदर' (Sikandar) है। इस मूवी की शूटिंग मुंबई में जोरों शोरों से चल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने फिल्म का एक सीन 35 हजार फिट की उंचाई पर शूटि किया था। 'सिकंदर' मिलने के बाद अब सलमान खान को खबरें है कि सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) की नेक्स्ट एक्शन-थ्रिलर में नजर आ सकते हैं। कई लोगों को लग रहा था कि ये स्पाई यूनिवर्स की नेक्स्ट होगी लेकिन ऐसा नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ आनंद इन दिनों 7 फिल्मों पर एक साथ काम कर रहे हैं। इन मूवीज में से एक सिद्धार्थ आनंद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ करने वाले हैं। यह फिल्म एक स्टैंड अलोन होगी। हालांकि फिल्म कब शुरू की जाएगी इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। बता दें सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी आखिरी मूवी 'फाइटर' थी, जिसमें दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन को लीड रोल में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धांसू कमाई की थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो एआर मुरुगादास की 'सिकंदर' में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। फिल्म में प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा सलमान खान के पास करण जौहर की 'द बुल' भी है। फिल्म का निर्देशन विष्णुवर्धन करने जा रहे हैं। इस मूवी की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।
