अपूर्व सिंह कार्की के कोर्ट ड्रामा में नजर आएंगे Manoj Bajpayee, जानें कब रिलीज होगा ये प्रोजेक्ट

मनोज बाजपेयी की हाल ही में फिल्म भैयाजी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भैयाजी में एक्टर के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। एक्टर ने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी शेयर की हैं। मनोज बाजपेयी अपूर्व सिंह कार्की की कोर्ट ड्रामा में नजर आएंगे। मेकर्स ने हाल ही में इस प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा किया है।

Manoj Bajpayee Upcoming Project: मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के वर्स्टाइल एक्टर में से एक हैं। एक्टर ने अपने काम से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। बॉलीवुड फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक में एक्टर ही नजर आ रहे हैं। एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, मनोज बाजपेयी एक बार फिर कोर्ट ड्रामा में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की करेगी। इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट को ऑरेगा स्टूडियो करेगा जिसमें मनोज बाजपेयी, विक्रम खाखर और शबाना रजा स्वामी प्रोड्यूसर हैं। जी5 पर आज मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म भैया जी रिलीज हो रही है।

अपूर्व सिंह कार्की की 'सिर्फ एक बंदा ही काफी है' ने जी 5 पर 1 बिलियन वॉच मिनमल लिस्ट हासिल किया है जो फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धी है। अपूर्व और मनोज साथ में फिर से काम करने वाले हैं। दोनों के अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स ने अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट से जुड़ी बाकी जानकारी को शेयर नहीं किया है।

End of Feed