बॉलीवुड

अपूर्व सिंह कार्की के कोर्ट ड्रामा में नजर आएंगे Manoj Bajpayee, जानें कब रिलीज होगा ये प्रोजेक्ट

मनोज बाजपेयी की हाल ही में फिल्म भैयाजी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भैयाजी में एक्टर के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। एक्टर ने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी शेयर की हैं। मनोज बाजपेयी अपूर्व सिंह कार्की की कोर्ट ड्रामा में नजर आएंगे। मेकर्स ने हाल ही में इस प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा किया है।

Image

Manoj Bajpayee (credit Pic: Instagram)

Manoj Bajpayee Upcoming Project: मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के वर्स्टाइल एक्टर में से एक हैं। एक्टर ने अपने काम से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। बॉलीवुड फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक में एक्टर ही नजर आ रहे हैं। एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, मनोज बाजपेयी एक बार फिर कोर्ट ड्रामा में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की करेगी। इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट को ऑरेगा स्टूडियो करेगा जिसमें मनोज बाजपेयी, विक्रम खाखर और शबाना रजा स्वामी प्रोड्यूसर हैं। जी5 पर आज मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म भैया जी रिलीज हो रही है।

अपूर्व सिंह कार्की की 'सिर्फ एक बंदा ही काफी है' ने जी 5 पर 1 बिलियन वॉच मिनमल लिस्ट हासिल किया है जो फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धी है। अपूर्व और मनोज साथ में फिर से काम करने वाले हैं। दोनों के अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स ने अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट से जुड़ी बाकी जानकारी को शेयर नहीं किया है।

कोर्ट रूम ड्रामा में नजर आएंगे मनोज

मनोज बाजपेयी को नए अवतार में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। एक्टर भैयाजी में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी फैमिली मैन 3 में नजर आएंगे। फैमिली मैन में एक्टर ने श्रीकांत तिवारी का रोल प्ले किया था। एक्टर ने श्रीकांत के रोल में दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article