बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद बढ़ाई गई Salman Khan की सुरक्षा, एक्टर के साथ रहेगी टाइट सिक्योरिटी

एनसीपी नेता और दोस्त बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से सलमान खान बेहद दुखी हैं। बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मौत की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि सलमान खान और दाऊद इब्राहिम संग दोस्ती की वजह से ऐसा हुआ है। एनसीपी नेता के मौत के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया है।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एनसीपी नेता की मौत के बाद से इंडस्ट्री सदमे में है। बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग ने ली है। एनसीपी नेता के मौत के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को हरियाण और उत्तर प्रदेश से पकड़ा है। गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपियों पिछले कुछ महीनों से मुंबई में ही रह रहे थे और बाबा सिद्दीकी की रेकी कर रहे थे। बाबा सिद्दीकी की मौत का कारण सलमान खान से नजदीकी बताया जा रहा है। इसके अलावा भी पुलिस अलग-अलग एंगल्स से मामले की जांच कर रही हैं। ये भी पढ़ें- राघव चड्ढा संग टर्की में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं Parineeti Chopra, पति पर लुटाया जमकर प्यार

salman

Salman Khan with Baba Siddiqui (credit Pic: instagram)

बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से सलमान खान (Salman Khan) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र सरकार ने अभी तक इन दांवों की पुष्टि नहीं की है। लेकिन उन्होंने कहा है कि सलमान के पास पहले से ही पर्याप्त पुलिस है। मुंबई पुलिस ने कहा कि एक्टर की गाड़ी का पीछा करने के लिए एक एस्कॉर्ट वाहन तैनात किया है जिसमें स्पेशल रिजर्व पुलिस बल उनके बांद्रा और पनवेल वाले घर के बाहर तैनात है।

End of Feed