बॉलीवुड के पावर कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार कपल एक-दूसरे से अलग हो गया है। दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। हालांकि एक्ट्रेस की मैनेजर ने ब्रेकअप की खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। इन सबके बीच में एक्ट्रेस ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Malaika-Arjun (credit Pic: Instagram)
एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा है, जब वे आपसे कहें कि आप ये नहीं कर सकते हैं तो इसे दो बार करें और तस्वीर लें। मलाइका से पहले अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था। एक्टर ने लिखा था जीवन में आपके पास दो ऑप्शन होते हैं। पहला कि आप अतीत के कैदी बने रहे या भविष्य में आने वाली चीजों को एक्सप्लोर करें।
मलाइका ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
मलाइका और अर्जुन ने अपने रिलेशनशिप को साल 2018 में ऑफिशियल किया था। कपल इन दिनों अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में है। इंडिया टुडे ने एक्ट्रेस की मैनेजर से पूछा था कि क्या दोनों अलग हो गए है? एक्ट्रेस की मैनेजर ने जवाब देते हुए कहा था, नहीं...नहीं ये सिर्फ अफवाह है। मलाइका या अर्जुन की तरफ से इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
31 मई को दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि भले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन एक-दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं। दोनों इस खूबसूरत बॉन्डिंग के साथ अपनी लाइफ में मूव ऑन कर रहे हैं।
