बॉलीवुड

Ae Watan Mere Watan: सारा अली खान में होगा Emraan Hashmi का जबरदस्त कैमियो?

Emraan Hashmi Cameo in Ae Watan Mere Watan: बॉलीवुड से अब जो उड़ती-उड़ती खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक सारा अली खान (Sara Ali Khan) की आने वाली फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' (Ae Watan Mere Watan) में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) एक छोटी सी भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

Image

Sara Ali Khan and Emraan Hashmi

Emraan Hashmi Cameo in Ae Watan Mere Watan: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के डिमांडिंग एक्टर्स में से एक हैं। ऑनस्क्रीन सीरियल किसर की छवि को इमरान हाशमी अब बदल रहे हैं। इमरान हाशमी के पास इस समय कई धांसू प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें उन्हें अलग-अलग किरदारों में देखा जाएगा। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक इमरान हाशमी को सारा अली खान (Sara Ali Khan) की आने वाली फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' (Ae Watan Mere Watan) में एक जबरदस्त कैमियो करते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म में इमरान हाशमी को देखने के लिए फैन्स और इंतजार नहीं कर सकते हैं।

पीपिंग मून्स से जुड़े सूत्र के अनुसार, 'सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हाल ही में उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग को पूरा किया है। फिल्म में उनके प्रदर्शन को देखने के लिए फैन्स बेकरार हैं। इमरान हाशमी स्वतंत्रता सेनानियों की इस कहानी में योगदान देकर बेहद खुश हैं।'

सारा अली खान (Sara Ali Khan) की इस फिल्म का निर्देशन कन्नन अय्यर ने किया है। फिल्म में सारा अली खान और इमरान हाशमी के अलावा स्पर्श श्रीवास्तव, आनंद तिवारी, बेनेडिक्ट गैरेट, एलेक्स ओ'नेल और अभय वर्मा सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। मेकर्स ने इस फिल्म को रिलीज करने के लिए एक खास दिन चुना है। फिल्म को इंटरनेशनल वुमन डे यानी 8 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कराया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article