बॉलीवुड

आदित्य रॉय कपूर फिर करेंगे श्रद्धा कपूर संग रोमांस, मोहित सूरी बनाएंगे लव स्टोरी!!

Aditya Shraddha doing Love Story: अभिनेता आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) ने श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ आशिकी 2 (Aashiqui 2) और ओके जानू (OK Janu) जैसी लव स्टोरीज देकर दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। दर्शक इस रोमांटिक जोड़ी को फिर से पर्दे पर देखना चाहते हैं, जो चाहत जल्द ही पूरी होने जा रही है। डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) इन दोनों के साथ एक नई मूवी प्लान कर रहे हैं।

Image

Mohit Suri Aditya Shraddha

Aditya Shraddha doing Love Story: डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) इन दिनों यशराज बैनर की अनटाइटल्ड लव स्टोरी में व्यस्त हैं, जिसे खत्म करने के बाद वो आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ एक नई रोमांटिक फिल्म शुरू करेंगे। इस फिल्म की कहानी पर इन दिनों मोहित सूरी काम कर रहे हैं और साल 2026 की शुरुआत तक इसे शुरू करने की सोच रहे हैं। मोहित सूरी े आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को बेसिक आइडिया सुनाया है, जो दोनों को पसंद भी आया है।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को जानकारी दी है, 'मोहित सूरी लम्बे समय से एक रोमांटिक फिल्म बनाने की सोच रहे थे, जिसके लिए उन्होंने आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर से बात की है। मोहित ने अपनी अगली फिल्म का आइडिया दोनों कलाकारों के सुनाया भी है, जिसके बाद उन्होंने कहानी पर काम करना शुरू कर दिया है। अगर मोहित की कहानी दोनों कलाकारों को पसंद आती है तो आदित्य-श्रद्धा की आइकॉनिक जोड़ी फिर से स्क्रीन पर साथ दिखाई देगी।'

सूत्र ने ये यह बात की क्लियर कर दी है कि मोहित सूरी ने अभी इस आइडिया पर काम करना शुरू ही किया है। ये आइडिया फिल्म का रुप ले पाएगा या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। इस फिल्म के साथ-साथ मोहित सूरी एक और रोमांटिक ड्रामा पर काम कर रहे हैं, जिसे तनुज गर्ग प्रोड्यूस करेंगे।

अगर श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के फिल्मी करियर की बात करें तो दोनों ही काफी बिजी हैं। जहां श्रद्धा कपूर स्त्री 2 की रिलीज के बाद से ही कई बड़े प्रोजेक्ट साइन कर चुकी हैं, वहीं आदित्य रॉय कपूर भी ओटीटी पर काफी जबरदस्त काम कर रहे हैं। इन दोनों कलाकारों ने धीरे-धीरे ही सही लेकिन इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ही ली है। वैसे आप आदित्य-श्रद्धा को साथ देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article