Tamanna Bhatia को जब मिला जज्बाती फैन, पैर छू दिए फूल और दिखाया टैटू: लोग याद दिलाने लगे रामाधीर सिंह का यह डायलॉग

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2023, 03:16 PM IST

Tamanna Bhatia Viral Video: एक यूजर ने कमेंट किया कि अरे! कैसे-कैसे चोमू लोग हैं। अगर टैटू ही बनवाना था तो उसे अपने पैरेंट्स का बनवाना चाहिए था।

Tamanna Bhatia Viral Video: बॉलीवुड में कलाकारों को यूं ही सितारा नहीं कहा जाता है। वे जितना अपने काम, नाम और अंदाज के चलते चमकते हैं, उतना ही उन्हें लोग चाहने लगते हैं और यही वजह है कि कई बार तो इन स्टार्स के डाई हार्ड फैंस तक बन जाते हैं। एक ऐसे ही फैन से हाल में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का सामना हुआ।

Tamanna Bhatia Fan

Tamanna Bhatia Viral Video: फैन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया। (वीडियो स्क्रीनग्रैबः इंस्टाग्राम)

लस्ट स्टोरीज-2 फेम एक्ट्रेस जब एयरपोर्ट परिसर में थीं तब वहां उन्हें एक फैन मिला, जिसने भाटिया को जज्बाती कर दिया। फैन ने मिलने पर उनके पैर छुए, फिर गुलाब का गुलदस्ता दिया और बाद में अपने हाथ पर बना हुआ तमन्ना के फोटो वाला स्पेशल टैटू भी दिखाया। ये सब देखकर वह बेहद इमोश्नल हो गईं और उनका शुक्रिया जताने लगीं।

End of Feed