बॉलीवुड

अभिषेक कपूर की अनटाइटल्ड फिल्म का पोस्टर आया सामने, अजय देवगन के भांजे और राशा ठडानी को साथ देखने के लिए एक्साइटेंड हुए फैंस

अभिषेक कपूर की अनटाइटल्ड फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है। मेकर्स कल इस फिल्म का नाम रिलीज करेंगे। फिल्म के पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। अभिषेक कपूर की फिल्म से राशा ठडानी और अमान देवगन बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में अजय और डायना पेंटी मुख्य भूमिका में हैं।

Image

Abhishek Kapoor untitled film poster (credit Pic: Instagram)

अभिषेक कपूर (Abhishek Kapoor) की अनटाइटल्ड फिल्म का पोस्टर सामने आ गया है। इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), डायना पेंटी, राशा ठडानी और अजय देवगन के भांजे आमन देवगन लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की अनाउसमेंट बहुत पहले ही हुई थी। फैंस इस फिल्म से जुड़े अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ये एक लव स्टोरी होगी। इस फिल्म से अमाल देवगन और राशा ठडानी इंडस्ट्री में बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। राशा सोशल मीडिया स्टार हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। फैंस राशा को पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ये भी पढ़ें- सेंसर बोर्ड ने Singham Again के 7 मिनट से ज्यादा के फुटेज पर चलाई कैंची, करीना और रणवीर के कुछ सीन्स में की बदलाव की मांग

अभिषेक कपूर की फिल्म अजय देवगन अनोखे अंदाज में नजर आएंगे। अजय और डायना पहली बार साथ में काम करेंगे। फिल्म के पोस्टर में डाकू को बंदूक पकड़े हुए दिखाया गया है। फिल्म के पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। मेकर्स ने बताया कि कल यानी 30 अक्टूबर को फिल्म का नाम रिलीज किया जाएगा।

अभिषेक कपूर ने शेयर किया अनटाइटल्ड फिल्म का पोस्टर

फिल्म में राशा और अमाल के बीच में रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। दोनों स्टार किड अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए काफी तैयारी कर रहे हैं। वहीं, अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में हैं। सिंघम अगेन दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय के साथ करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार समेत तमाम कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। रोहित शेट्टी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article