Scoop: निम्रत कौर संग अफेयर पर क्यों सिल गए अभिषेक बच्चन के होठ? करीबी ने बताई अंदर की सच्चाई

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और निम्रत कौर (Nimrat Kaur) के अफेयर की खबरें पिछले लम्बे समय से मीडिया में उड़ रही हैं। रेडइट पर एक यूजर के पोस्ट से शुरू हुई ये अफवाह आग की तरह मीडिया के गलियारों में फैली और सुर्खियों में छा गई। अभिषेक-निम्रत ने फिल्म दसवीं में साथ काम किया था, जिसके दौरान ये अच्छे दोस्त बन गए थे। अभिषेक बच्चन के फैंस इस बात से हैरान हैं कि जूनियर बच्चन अभी तक इन अफवाहों पर चुप क्यों हैं?

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों अपनी लव लाइफ और फैमिली लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। जहां एक तरफ उनके और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के बीच ग्रे तलाक की खबरें हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनका नाम बॉलीवुड अदाकारा निम्रत कौर (Nimrat Kaur) के संग जुड़ रहा है। खबरें हैं कि अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर ने फिल्म दसवीं के दौरान साथ काम किया था और इसी फिल्म की शूटिंग के बीच इनके दिलों में इश्क के फूल खिल उठे। निम्रत कौर और अभिषेक बच्चन में से किसी ने भी इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है, जिस कारण लोगों को लग रहा है कि इनके बीच जरूर ही कुछ न कुछ है।

Nimrat Kaur Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर के अफेयर पर बच्चन परिवार के एक करीबी ने टाइम्स नाउ के साथ खास बात करते हुए कहा है कि बच्चन परिवार इन खबरों से बिल्कुल भी खुश नहीं है क्योंकि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। करीबी ने हमें बताया है, 'अभिषेक-निम्रत के बीच कुछ भी नहीं हैं। मीडिया में आने वाली खबरें बेबुनियाद हैं, जिनका कोई आधार नहीं है। निम्रत कौर ने अपनी तरफ से इन खबरों पर कुछ क्यों नहीं कहा है, ये चौंकाता है। उन्हें इन खबरों पर सफाई जारी करनी चाहिए थी।'

End of Feed