बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों अपनी लव लाइफ और फैमिली लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। जहां एक तरफ उनके और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के बीच ग्रे तलाक की खबरें हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनका नाम बॉलीवुड अदाकारा निम्रत कौर (Nimrat Kaur) के संग जुड़ रहा है। खबरें हैं कि अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर ने फिल्म दसवीं के दौरान साथ काम किया था और इसी फिल्म की शूटिंग के बीच इनके दिलों में इश्क के फूल खिल उठे। निम्रत कौर और अभिषेक बच्चन में से किसी ने भी इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है, जिस कारण लोगों को लग रहा है कि इनके बीच जरूर ही कुछ न कुछ है।

Nimrat Kaur Abhishek Bachchan affair
अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर के अफेयर पर बच्चन परिवार के एक करीबी ने टाइम्स नाउ के साथ खास बात करते हुए कहा है कि बच्चन परिवार इन खबरों से बिल्कुल भी खुश नहीं है क्योंकि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। करीबी ने हमें बताया है, 'अभिषेक-निम्रत के बीच कुछ भी नहीं हैं। मीडिया में आने वाली खबरें बेबुनियाद हैं, जिनका कोई आधार नहीं है। निम्रत कौर ने अपनी तरफ से इन खबरों पर कुछ क्यों नहीं कहा है, ये चौंकाता है। उन्हें इन खबरों पर सफाई जारी करनी चाहिए थी।'

Nimrat Kaur Abhishek Bachchan affair (1)
जब टाइम्स नाउ ने बच्चन परिवार के करीबी से पूछा कि अभिषेक बच्चन ने भी तो इन खबरों पर सफाई नहीं दी है तो करीबी ने कहा, 'बच्चन परिवार कभी भी किसी अफवाह पर कोई सफाई नहीं देता है। ये बच्चन परिवार की पुरानी आदत है। ऐसे में निम्रत कौर संग अफेयर पर अभिषेक की तरफ से सफाई आने की उम्मीद कम है। इसके साथ-साथ अभिषेक के जीवन में काफी कुछ चल रहा है, जिसमें वो व्यस्त हैं।' बताते चलें कि शादी के बाद यह पहला मौका है जब अभिषेक बच्चन का नाम उनकी किसी को-स्टार के साथ जुड़ा है। अभिषेक बच्चन लोगों के बीच फैमिलीमैन की इमेज रखते हैं, जिस कारण लोगों के ये खबरें कुछ ज्यादा ही चौंका रही हैं।
