Abhishek Bachchan never Doing Bold Scene in Movies: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) इन दिनों अपनी फिल्म बी हैप्पी( Be Happy) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म हाल ही में ओटीटी पर आई है। अभिषेक ने फिल्म में एक ऐसे पिता का किरदार किया है जो बिना मां के अकेले ही अपनी बेटी की परवरिश करता है। इस फिल्म को फैंस रील और रियल लाइफ में भी कनेक्ट कर रहे हैं। अभिषेक आराध्या के पिता हैं और फिल्म के लिए उन्हें इससे बहुत मदद मिली है। हाल ही में एक्टर ने बताया कि वह अपनी बेटी के लिए ऐसे जॉनर की फिल्में नहीं करते।
अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह फिल्मों में बोल्ड सीन देने से क्यों परहेज करते हैं। एक्टर ने अपनी फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे फिल्मों में बोल्ड सीन करना और देखना दोनों ही पसंद नहीं है। जब भी स्क्रीन पर ऐसा कोई सीन आता है मैं उसे तुरंत आगे बढ़ा देता हूँ। एक्टर ने कहा कि मैं एक बेटी का पिता हूँ और इस चीज को अच्छे से समझता हूं मैं कभी नहीं चाहता कि मेरी बेटी मेरी ऐसी कोई फिल्म देखे और उसे अजीब लगे। मैं ऐसी कोई फिल्म नहीं करूंगा जिसे देखकर आराध्या( Aaradhya Bachchan) बोले कि पापा ये क्या कर रहे हैं।
बताते चले कि अभिषेक बच्चन ने बताया था वह अपनी फ्लॉप फिल्मों की वजह से इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना चुके थे, लेकिन उनके पिता अमिताभ बच्चन( Amitabh Bachchan) ने उनका हौसला बढ़ाया था और उन्हें हिम्मत दी थी। हालांकि एक्टर ने फिल्मों में काम जारी रखा और मेहनत के दम पर आगे बढ़ते चले गए।
