Aishwarya Rai संग तलाक की खबरों ने हिला दी है Abhishek Bachchan की दुनिया !! निराश हैं जूनियर बच्चन

Aishwarya-Abhishek Sepration News: बीते कई दिनों से अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के तलाक की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। इंडस्ट्री में मौजूद एक इंसान ने बताया है कि इस तरह की खबरों के फैलने से अभिषेक बच्चन काफी निराश हैं। वो हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं।

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan Sepration News: अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय इन दिनों लगातार चर्चा बने हुए है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के अलग होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इन अफवाहों के चारोंओर फैलने के बाद लोगों को लग रहा है कि अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के बीच कुछ ठीक नहीं है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग-अलग पहुंचने के बाद से तलाक की खबरों को हवा मिली है। इसके बाद अभिषेक बच्चन ने कथित तौर पर तलाक के एक पोस्ट को भी लाइक किया। अब जो इंडस्ट्री से जुड़े एक इंसान ने बताया कि ऐश्वर्या राय संग तलाक की खबरें फैलने के बाद से अभिषेक काफी नाराज हैं।

Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai

बॉलीवुडलाइफ से इंडस्ट्री के एक आदमी ने बात करते हुए कहा कि जिस तरह से अभिषेक बच्चन की प्राइवेट लाइफ पर फोकस किया जा रहा है उससे वो काफी नाराज हैं। इंटरनेट पर जो अफवाहें फैल रही हैं उनसे अभिषेक बच्चन खुश नहीं हैं। अभिषेक एक ऐसे इंसान हैं जो पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को हमेशा अलग ही रखते हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या ने कभी भी अपनी फैमिली लाइफ को लेकर चर्चा नहीं की है। अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच तलाक की अफवाहें फैलना लोगों को तुरंत बंद देना चाहिए।

End of Feed