Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan Sepration News: अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय इन दिनों लगातार चर्चा बने हुए है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के अलग होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इन अफवाहों के चारोंओर फैलने के बाद लोगों को लग रहा है कि अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के बीच कुछ ठीक नहीं है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग-अलग पहुंचने के बाद से तलाक की खबरों को हवा मिली है। इसके बाद अभिषेक बच्चन ने कथित तौर पर तलाक के एक पोस्ट को भी लाइक किया। अब जो इंडस्ट्री से जुड़े एक इंसान ने बताया कि ऐश्वर्या राय संग तलाक की खबरें फैलने के बाद से अभिषेक काफी नाराज हैं।
बॉलीवुडलाइफ से इंडस्ट्री के एक आदमी ने बात करते हुए कहा कि जिस तरह से अभिषेक बच्चन की प्राइवेट लाइफ पर फोकस किया जा रहा है उससे वो काफी नाराज हैं। इंटरनेट पर जो अफवाहें फैल रही हैं उनसे अभिषेक बच्चन खुश नहीं हैं। अभिषेक एक ऐसे इंसान हैं जो पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को हमेशा अलग ही रखते हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या ने कभी भी अपनी फैमिली लाइफ को लेकर चर्चा नहीं की है। अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच तलाक की अफवाहें फैलना लोगों को तुरंत बंद देना चाहिए।
बताते चलें अहिशेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने अभी तक तलाक की खबरों पर किसी तरह का बयान जारी नहीं किया है। हाल ही में अभिषेक बच्चन को एक गाड़ी चलाते हुए देखा गया था, जिसका नंबर 5050 था। दिलचस्प बात यह है कि 5050 अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय का पसंदीदा नंबर है। दोनों की गाड़ी का नंबर एक जैसा होने से यह पता चलता है कि तलाक की अफवाहें बेबुनियाद हैं।
