सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) ने अपने करियर में ज्यादातर गाने शाहरुख खान के लिए गाए हैं। लेकिन उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) के लिए भी दो हिट गाने गाए हैं। सिंगर का पहला गाना बीवी नंबर 1 से चुनरी-चुनरी और दूसरा जुड़वां से टन टना टान हैं। ये दोनों गाने सुपरहिट हुए थे। इन दोनों गानों को दर्शक आज भी पसंद करते हैं। इन दोनों गानों पर बात करते हुए अभिजीत ने कहा कि ये दोनों मेरे बेहतरीन गानों में से एक नहीं है। मेरे लिए बस एक इंस्ट्रूमेंट था। इसमें सिर्फ मेरा नाम आता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि मेरे गाए सभी गाने कर्मशियल हिट हो। इसमें कई क्लासिक्ल गाने भी हैं।
Salman Khan- Abhijeet Bhattacharya (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- इन हसीनाओं को अपने मोटापे से आने लगी थी शर्म, डिलीवरी के चंद दिनों बाद फैट टू फिट होकर लौटीं काम पर
सिंगर ने सालों बाद सलमान खान के इन दो गानों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, टन टना टन गाना मैंने गोविंदा को ध्यान में रखकर बनाया था। मुझे तो पता भी नहीं था इस फिल्म में सलमान खान है। इस गाने में सारे गोविंदा वाले एलिमेंट्स डाले थे इसलिए जब ये गाना बनकर तैयार हुआ तो मैं निराश हो गया था।
अभिजीत बोले-सलमान नहीं गोविंदा के लिए लिखा था गाना
सिंगर ने आगे कहा, डेविड धवन ने गोविंदा को छोड़कर किसी के साथ काम नहीं किया था। जब से वो डेविड धवन बना है। सबको पता है कि जुड़वा फिल्म बन रही हैं इसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में है। आप यकीन नहीं करोगे मुझसे रिकॉर्डिस्ट बोल रहा है कि आपको क्यों गोविंदा बने हुए हो। वो भी सोच रहे थे कि मैं गोविंदा की तरह क्यों गाने गा रहा हूं। सिंगर से आगे पूछा गया कि क्या आप अब सलमान के लिए गाएंगे। सिंगर ने कहा, क्यों नहीं गाएंगे। लेकिन एक शर्त है वो गाने को पाकिस्तान सिंगर से डब नहीं कराएंगे। अभिजीत ने अपने करियर में चांद तारे तोड़ लाऊं, बादशाह हो बादशाह, मैं अनारी तू खिलाड़ी जैसे कई हिट गाने गाए हैं।
