बॉलीवुड

Aashram 3 Part 2: बेरोजगारी के दौर में दूसरों के दरवाजे पर दर-दर भटकते थे बॉबी देओल, काम के लिया फैलाना पड़ता था हाथ

Aashram 3 Part 2 Bobby Deol Interview: अभिनेता बॉबी देओल ने इंटरव्यू के दौरान उस दौर का जिक्र किया जब वह काम की तलाश में भटक रहे थे। उनके पास काम नहीं था और वह सबसे रीक्वेस्ट करने के बाद काम मांग रहे थे। हालांकि बॉबी ने इसे एक ऐसा दौर बताया जो हर एक्टर के जीवन में आता है।

Image

Aashram 3 Part 2 Bobby Deol Interview

Aashram 3 Part 2 Bobby Deol Interview: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल( Bobby Deol) इन दिनों अपने शो आश्रम पार्ट 3( Aashram 3 Part 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बाबा निराला के किरदार में बॉबी देओल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। हाल ही मे अभिनेता ने इंटरव्यू के दौरान उन दिनों को याद किया जब वह काम की तलाश में घूम रहे थे। उनके करियर में एक ऐसा दौर आया था जब उनके पास कोई काम नहीं था और वह किसी-किसी के दरवाजे पर जाकर काम मांग रहे थे।

बॉबी देओल ने ऐसे मांगा था काम

लॉकडाउन से पहले बॉबी देओल( Bobby Deol) के पास ऐसा कोई काम नहीं था जिससे उन्हें अलग पहचान मिले। फिर जब उन्हें आश्रम ( Aashram ) ऑफर हुआ तब उनकी किस्मत अचानक से चमक गई। हाल ही में इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू में बॉबी देओल ने उस दौर को याद किया जब वह काम की तलाश में घूम रहे थे। एक्टर ने बताया कि मैं लोगों के पास जाता था और कहता था मैं बॉबी देओल हूँ मुझे काम दो।

एक अभिनेता के लिए इस दौर से गुजरना भी बहुत जरूरी है। काम मांगना कोई शर्म की बात नहीं है, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। कम से कम लोग मुझे इस बहाने से याद तो रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इंडस्ट्री में अब प्रतियोगिता बढ़ गई है, पहले जहां मेरे पास अपने आप काम आता था अब मुझे काम की तलाश करनी पड़ती है। अब बहुत कुछ बदल गया है और इतने सारे कलाकारों के बीच अपनी अलग पहचान बनाना बहुत मुश्किल है।

बताते चले कि आश्रम के लिए बाबा निराला का किरदार एक्टर को प्रकाश झा ने ऑफर किया था। इस नेगेटिव किरदार को करने के बाद बॉबी देओल फैंस के बीच छा गए और उनके करियर में भी काफी बदलाव देखने को मिला।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article