बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन की 'Aashiqui 3' में Tara Sutaria की कास्टिंग पर Mukesh Bhatt ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा

Mukesh Bhatt on Tara Sutaria Cast in Aashiqui 3: कई रिपोर्ट्स में लगातार यह दावा किया जा रहा था कि अनुराग बसु के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के अपोजिट तारा सुतारिया नजर आएंगे। फिल्म में तारा सुतारिया की एंट्री को लेकर अब निर्माता मुकेश भट्ट ने बड़ा खुलासा किया है।

Image

Mukesh Bhatt and Tara Sutaria

Mukesh Bhatt on Tara Sutaria Cast in Aashiqui 3: बीते साल मुकेश भट्ट और भूषण कुमार ने बड़ी घोषणा करते हुए बतया था कि 'आशिकी' फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) लीड रोल में दिखाई देंगे। हालांकि मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस के नाम की घोषणा नहीं की थी। तभी से लेकर अभी तक मेकर्स कार्तिक आर्यन के अपोजिट एक नए चेहरे की तलाश में लगे हुए हैं। कई दिनों से रिपोर्ट्स आ रही थीं कि निर्माताओं ने 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) में कार्तिक आर्यन के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaira) का नाम फाइनल कर लिया है। अब इन खबरों पर मुकेश भट्ट (Mukesh Bhatt) ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

मुकेश भट्ट ने 'आशिकी 3' में तारा सुतारिया की कास्टिंग पर कहा, 'मैं हर हफ्ते नई एक्ट्रेस का नाम सुनता रहता हूं। तारा सुतारिया की कास्टिंग में कोई सच्चाई नहीं है। उन्हें इस फिल्म के लिए कंसीडर भी नहीं किया गया है। अगर सच कहूं तो किसी को भी अभी तक फाइनल नहीं किया जाएगा, जब तक म्यूजिक रेडी नहीं हो जाता है। इस फिल्म के गाने ही स्टार है और हम खुश है कि फिल्म का हिस्सा कार्तिक आर्यन हैं। बाकी चीजें म्यूजिक रेडी होने के बाद शुरू की जाएंगी।'

बता दें कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु करने जा रहे हैं। यह पहली बार होगा जब 'आशिकी 3' के लिए अनुराग बसु और कार्तिक आर्यन साथ में आए हैं। फैन्स इस समय लीड एक्ट्रेस का नाम सुनने के लिए बेताब हैं

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article