आमिर खान की को-स्टार रहीं Zaira Wasim के पिता का हुआ निधन, इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Zaira Wasim's father passes away: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'दंगल' (Dangal) से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जायरा वासिम (Zaira Wasim) के पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। पूर्व एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की पुष्टि की है।

Zaira Wasim's father passes away: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' में उनकी बेटी का किरदार निभा चुकीं जायरा वासिम (Zaira Wasim) इस समय चर्चा में हैं। पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम के पिता जाहिद वसीम का 28 मई के दिन निधन हो गया। इस बात की जानकारी खुद जायरा वसीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से लोगों की दी है। जायरा वसीम के फैन्स इस समय उन्हें इस कठिन समय में मजबूत बने रहने के लिए लगातार मैसेज कर रहे हैं।

Zaira Wasim

जायरा वसीम ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। प्लीज उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें और अल्लाह से उनकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण बनाने, उन्हें इसकी पीड़ा से बचाने, यहां से उनकी जर्नी को आसान बनाने के लिए दुआ करें। उन्हें जन्नत नसीब हो और मगरिरा का उच्चतम स्तर प्रदान करें।'

End of Feed