तीसरी बार शादी के बंधन में बधेंगे आमिर खान? रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में बताया सच

Aamir Khan on Marriage: बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने अबतक 2 शादियां की हैं, हालांकि ये दोनों ही रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। अब एक्ट्रेस ने रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में तीसरी शादी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Aamir Khan Video: बॉलीवुड स्टार आमिर खान अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। बता दें कि आमिर खान का करियर तो सुपरहिट रहा है, लेकिन वो अपनी लव लाइफ में फेल हो गए। मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान ने अबतक दो शादियां की, लेकिन दोनों टूट गई। अब आमिर खान ने तीसरी शादी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में वो एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में नजर आई थे, इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। वहीं आमिर खान ने तीसरी बार शादी करने को लेकर बयान दिया है।

aamir third marriage

आमिर खान ने तीसरी बाद शादी करने पर तोड़ी चप्पी

बॉलीवुड स्टार आमिर खान हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने शादी को लेकर बातें की हैं। मैं 59 साल का हूं मुझे नहीं लगता है मैं दूसरी बार शादी करने वाला हूं। मैं अब काफी बिजी हो गया है। इस वक्त मेरी जिंदगी में कई रिश्ते है। मैं अपने बेटे, बेटी और भाई-बहनों को टाइम दे रहा हूं और एक अच्छा इंसान बनने की कोशिश कर रहा हूं। मैं उन लोगों के साथ खुश हूं जो फिलहाल मेरे साथ है।

End of Feed