न्यू गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ एक्स वाइफ के घर जाते नजर आए आमिर खान, बेटे जुनैद खान को साथ देखकर लोगों ने किया ट्रोल

Aamir-Gauri-Junaid Spotted Outside Reena Dutta House: आमिर खान अक्सर आपननी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कल रात उन्हें अपनी एक्स वाइफ के घर जाते हुए स्पॉट किया गया, इस मौके पर उनकी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी नजर आई। इन्हें साथ में देखकर लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Aamir-Gauri-Junaid Spotted Outside Reena Dutta House: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ( Aamir Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर ने अपने 60वें जन्मदिन पर फैंस को न्यू गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से मिलवाया था। उसके बाद आमिर खान को अक्सर उनके साथ स्पॉट किया जाता है। कल शाम को संडे के दिन भी आमिर खान गौर के साथ अपनी एक्स वाइफ रीना दत्ता के घर जाते नजर आए। उनके साथ बेटा जुनैद खान भी था। तीनों को एक साथ घर के अंदर जाते हुए स्पॉट किया गया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Aamir-Gauri-Junaid Spotted Outside Reena Dutta House

कल शाम को सोशल मीडिया पर आए पैपराजी वीडियो में आमिर खान( Aamir Khan) को अपनी एक्स वाइफ रीना दत्ता( Reena Dutta) के घर जाते हुए देखा गया। आमिर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट( Gauri Spratt) और बेटा जुनैद खान( Junaid Khan) भी था। हालांकि तीनों ही स्टार्स कैमरे से बचते नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है आमिर और गौरी ने बेहद सिम्पल कपड़े पहने थे, ऐसा लग रहा था कि सभी ने साथ में शाम बिताने का मन बनाया है। हालांकि उन्हें रीना दत्ता के घर जाते देखकर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। लोग जुनैद खान को भी टारगेट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि आप न्यू मम्मी के साथ अपनी मम्मी के घर जा रहे हैं।

End of Feed