बॉलीवुड

Oscar 2025 से बाहर हुई 'लापता लेडीज', Aamir Khan की टीम ने बयान जारी कर जताया दुख

Aamir Khan Production Team Official Statement on Laaptaa Ladies : आमिर खान प्रोडक्शन ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा है लापता लेडीज इस साल अकादमी पुरस्कार की शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं बना पाई, और हम निश्चित रूप से निराश हैं. आइए आपको बताते हैं टीम ने क्या कहा .

Image

Aamir Khan Production Team Official Statement on Laaptaa Ladies:

Aamir Khan Production Team Official Statement on Laaptaa Ladies: किरण राव ( Kiran Rao) की फिल्म लापता लेडीज को ऑस्कर 2025 के शॉर्टलिस्ट से बाहर कर दिया है। इस खबर के बाद अब आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने बयान जारी किया है। एफएफआई ने इंडियन फिल्म लापता लेडीज को ऑस्कर 2025 में ऑफिशियल एंट्री दिलाई थी। हालांकि, यह फिल्म ऑस्कर 2025 के अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में अपनी जगह नहीं बना पाई। इस खबर पर आमिर खान की टीम ने बयान जारी करते हुए दुख व्यक्त किया है।

आमिर खान प्रोडक्शन ने इसपर रिएक्ट करते हुए लिखा है लापता लेडीज इस साल अकादमी पुरस्कार की शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं बना पाई, और हम निश्चित रूप से निराश हैं, लेकिन साथ ही हम इस सफर के दौरान मिले लोगों के समर्थन और विश्वास के लिए बेहद शुक्रगुजार हैं। बयान में आगे कहा गया है आमिर खान प्रोडक्शंस, जियो स्टूडियो और किंडलिंग प्रोडक्शन की तरफ से हम अकादमी सदस्यों और एफएफआई जूरी को हमारी फिल्म पर विचार करने के लिए अपना आभार व्यक्त करते हैं। हम सभी बाकि 15 शॉर्टलिस्टेड फिल्मों की टीमों को बधाई देते हैं तथा पुरस्कार के अगले पड़ाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

इन फिल्मों को किया गया है शॉर्टलिस्ट

ऑस्कर 2025 के लिए इन 15 फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिसमें शामिल हैं:

ब्राज़ील - आइ एम स्टील हेयर

कनाडा-यूनिवर्सल लैंग्वेज

चेक रीपब्लिक - वेव्स

डेनमार्क - द गर्ल विद द निडल

फ्रांस - एमिलिया पेरेज़

जर्मनी - पवित्र अंजीर का बीज

आइसलैंड - टच

आयरलैंड - निकैप

इटली - वर्मीग्लियो

लातविया - फ़्लो

नॉर्वे - आर्मंड

फिलिस्तीन - फ्रॉम ग्राउन्ड जीरो

सेनेगल - दाहोमी

थाईलैंड - हाउ टू मेक मिलियन बीफॉर ग्रांडमां डाई

यूनाइटेड किंगडम - संतोष

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article