Aamir Khan Kissed Kiran Rao: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के घर कल जश्न का माहौल रहा, आखिरकार एक्टर की बेटी इरा खान की शादी हो गई है। इरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। ऐसे में कल कई सितारे शादी में शामिल हुए और इसी दौरान आमिर की एक्स वाइफ किरण राव ने शिरकत की। लेकिन ऐसे में इस दौरान कुछ हुआ जिसे देख सभी के होश उड़ गए थे।
इरा खान (Ira Khan)और नुपुर शिखरे की शादी के बाद किरण राव (Kiran Rao) मीडिया के सामने तस्वीरें क्लिक करवाने आए। ऐसे में आमिर खान ने अपने एक्स वाइफ किरण को गालों पर किस किया। वहीं पर एक्टर की पहली बीवी रीना दत्ता भी मौजूद थीं, साथ ही कैमरे में ये वाकया कैद हो गया। इसी के साथ देखा जा सकता है की तलाक के बाद भी आमिर खान (Aamir Khan) और किरण बहुत ही अच्छे दोस्त हैं।
जानकारी के लिए बता दें की साल 2021 में आमिर खान और किरण राव ने एक दूजे से तलाक ले लिया था। साथ ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
