बॉलीवुड

Aamir Khan ने भरी महफिल में किया एक्स वाइफ Kiran Rao को किस, देखती रह गईं रीना दत्ता

Aamir Khan Kissed Kiran Rao: बीती रात आमिर खान ने बेटी इरा खान (Ira Khan) की शादी के दौरान आईं अपनी एक्स वाइफ किरण राव को किस किया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वो वायरल वीडियो।

Image

Aamir Khan Kissed ex Wife Kiran Rao

Aamir Khan Kissed Kiran Rao: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के घर कल जश्न का माहौल रहा, आखिरकार एक्टर की बेटी इरा खान की शादी हो गई है। इरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। ऐसे में कल कई सितारे शादी में शामिल हुए और इसी दौरान आमिर की एक्स वाइफ किरण राव ने शिरकत की। लेकिन ऐसे में इस दौरान कुछ हुआ जिसे देख सभी के होश उड़ गए थे।

इरा खान (Ira Khan)और नुपुर शिखरे की शादी के बाद किरण राव (Kiran Rao) मीडिया के सामने तस्वीरें क्लिक करवाने आए। ऐसे में आमिर खान ने अपने एक्स वाइफ किरण को गालों पर किस किया। वहीं पर एक्टर की पहली बीवी रीना दत्ता भी मौजूद थीं, साथ ही कैमरे में ये वाकया कैद हो गया। इसी के साथ देखा जा सकता है की तलाक के बाद भी आमिर खान (Aamir Khan) और किरण बहुत ही अच्छे दोस्त हैं।

जानकारी के लिए बता दें की साल 2021 में आमिर खान और किरण राव ने एक दूजे से तलाक ले लिया था। साथ ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article