Aamir Khan और कबीर खान ने मिलाया हाथ, सिल्कयारा टनल रेस्क्यू पर बनेगी फिल्म

Silkyara 41 Movie: उत्तरकाशी की सिल्कयारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर अब फिल्म बनने जा रही है। आमिर खान और कबीर खान ने इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला लिया है।

Silkyara 41 Movie: उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित सिल्कयारा टनल हादसे में 41 मजदूर सुरंग के अंदर फंस गए थे। इसके बाद कई दिनों तक बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और आखिरकार सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अब इस रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर एक फिल्म बनने वाली है। इस फिल्म के लिए बॉलीवुड के स्टार एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) और कबीर खान ने हाथ मिला लिया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-लाडले बेटे की मूवी देख रो पड़े Aamir Khan, परिवार ने संभाला!!)

aamir khan kabir khan movie

सिल्कयारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर बनेगी फिल्म (pic credit-instagram)

सिल्कयारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर बनेगी फिल्म

दरअसल, आमिर खान प्रोडक्शंस, ऑस्ट्रेलिया की माइंड ब्लोइंग फिल्म्स और कबीर खान फिल्म्स ने अपनी नई फिल्म 'सिल्कयारा 41'का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म उत्तराखंड के सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू मिशन की सच्ची घटना पर आधारित होगी। इस मिशन में दुनियाभर में मशहूर टनल एक्सपर्ट और ऑस्ट्रेलिया के अर्नोल्ड डिक्स ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी ऑस्ट्रेलिया के मशहूर स्क्रीनराइटर एंड्रयू अनास्तासियोस ने लिखी है। वहीं, फिल्म का निर्देशन 'बजरंगी भाईजान' जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके कबीर खान करेंगे। यह फिल्म भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक खास सहयोग का उदाहरण होगी। इस फिल्म को लेकर आमिर खान प्रोड्यकशन ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है।

End of Feed