Ex-वाइफ रीना दत्ता संग समय बिताते नजर आए Aamir Khan, लोगों ने कहा- 'ये तो रिवर्स गियर में जा रहा है..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 14, 2023, 08:15 AM IST

Aamir Khan and Reena Dutta: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) हाल ही में अपनी एक्स वाइफ रीना दत्ता के साथ नजर आए हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स आमिर खान का मजाक बना रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद आमिर एक बार फिर ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गए हैं।

Aamir Khan and Reena Dutta: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) अपनी शादियों और रिलेशनशिप के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर की दो शादियां टूट चुकी है। आमिर खान ने पहली पत्नी रीना दत्ता से अलग होने के बाद किरण राव से शादी कर ली थी। इस बीच कुछ समय पहले किरण और आमिर भी अलग हो गए हैं। अब आमिर खान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड फातिमा सना शेख के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। अब आमिर खान अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ नजर आए हैं। आमिर के इस वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। लोग आमिर और रीना को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed