बॉलीवुड

Aamir Khan एसीपी अजय राठौड़ बनकर फिर चलाएंगे डंडा, सरफरोश के 25 साल पूरे होने पर दिया सीक्वल की हिंट!

Aamir Khan Hints About Sarfarosh 2 On 25th Anniversary Of Film: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। वहीं 'सरफरोश' की 25वीं सालगिरह पर आमिर खान ने सीक्वल के बारे में हिंट दिया है। उनकी बात सुनकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

Image

आमिर खान ने किया 'सरफरोश 2' का ऐलान!

Aamir Khan Hints About Sarfarosh 2 On 25th Anniversary Of Film: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान की फिल्म ने हमेशा ही सिनेमाघर में तूफान मचाई है। आमिर खान (Aamir Khan) को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी बेताब बैठे हुए हैं। बीते दिन उनकी 1996 में आई एक्शन थ्रिलर मूवी 'सरफरोश' को 25 साल पूरे हुए। ऐसे में आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' की स्क्रीनिंग भी मुंबई में हुई, जहां मीडिया से लेकर कई नामी सितारे पहुंचे। इस दौरान ही आमिर खान ने 'सरफरोश 2' (Sarfarosh 2) के बारे में भी बात की।

दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आमिर खान (Aamir Khan) से 'सरफरोश 2' के सिलसिले में सवाल किया गया। इसका जवाब देते हुए आमिर खान ने कहा, "आपने हम सबके दिल की बात छीन ली। मैं तो कई सालों से जॉन के पीछे पड़ा हूं कि बनाओ। बल्कि हमने जो फिल्म का आखिरी सीन है, उसमें थोड़ा सा फीलिंग भी दी थी कि 'सरफरोश 2' (Sarfarosh 2) आने वाली है।" आमिर खान की इस बात से फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई। उन्होंने इस सिलसिले में बात करते हुए आगे कहा, "मैं एक बात कह सकता हूं कि हम इस बात को गंभीरता से लेंगे और अच्छी स्क्रिप्ट के साथ बढ़िया फिल्म लाने की कोशिश करेंगे। तो जॉन आपको यहां काम करना पड़ेगा। 'सरफरोश 2' बननी चाहिए।"

बता दें कि 'सरफरोश' मूवी में आमिर खान (Aamir Khan), नसीरुद्दीन शाह और सोनाली बेंद्रे ने मुख्य भूमिका अदा की है। फिल्म में आमिर खान का किरदार अजय सिंह राठौड़ का था, जो कि क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ते हैं। इस फिल्म को न केवल समीक्षकों ने पसंद किया था, बल्कि ये बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article