बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) को परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। आमिर खान ने भले ही अपने एक्टिंग से इन दिनों ब्रेक लिया है, लेकिन प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प बातों का खुलासा किया है। आमिर खान ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि उस समय हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों को लगता था कि हमारा परिवार शानदार जिंदगी जी रहा है, लेकिन मेरे पिता उस समय पैसों की तंगी से गुजर रहे थे। उन्होंने आगे कहा मेरे पिता ताहिर हुसैन और चाचा के द्वारा लिए गए कुछ फैसले उतने सही साबित नहीं हुए जितना हमें उम्मीद थी।
aamir khan (credit pic: social media)
उन्होंने ह्यूमन बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में कहा, जो चीज हमें सबसे ज्यादा परेशान कर रही थी, वो थी अब्बा जान को उस तरह से देखना। क्योंकि वो बहुत सिंपल आदमी थे। शायद उन्हें इतना समझ नहीं थी कि उन्हें इतना कर्ज नहीं लेना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा, मेरे पिता उस समय ब्लैक में फिल्मों की टिकट बेचते थे और प्रोड्यूसर उन्हें बकाया पैसा भी कई बार नहीं देते थे। मेरे पिता की कुछ फिल्में चली, लेकिन उनके पास कभी पैसे नहीं होता था।
पिता को याद कर इमोशनल हुए आमिर खान
पिता की याद कर आमिर खान काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा, 'उनको प्रॉब्लम में देख कर तकलीफ होती थी क्योंकि उन लोगों के फोन आते थे जिनसे पैसे लिए है। उनके झगड़े शुरू हो जाते थे कि मैं क्या करूं, मेरी फिल्म की डेट्स अटकी है। मेरे पास पैसे नहीं है'। इस दौरान भी मेरे पिता ने हमेशा चाहा कि लोगों के पैसे उन्हें मिल जाए। पैसों की तंगी के दिनों में भी मेरे पिता स्कूल की पूरी फीस भरते थे। उस दौरान मेरी मां अक्सर बड़ी पैंट्स खरीदती थी ताकि बाद में मेरा छोटा भाई फैजल उसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकें।
