बॉलीवुड

Ira Khan-Nupur Shikhare की शादी में दिल खोलकर नाचते दिखे आमिर खान, ईरा ने शेयर किया शादी का शेड्यूल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 8, 2024, 10:46 AM IST

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: आमिर खान की बेटी ईरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे के साथ 3 जनवरी 2023 को शादी कर ली है। इसके बाद अब दोनों उदयपुर में एक डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। जिसका पूरा शेड्यूल आमिर की बेटी ने शेयर कर दिया है।

Image

Aamir Khan Dances in Ira Khan Wedding

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी ईरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे के साथ 3 जनवरी 2023 को शादी कर ली है। इसके बाद अब दोनों उदयपुर में एक डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। जिसका पूरा शेड्यूल आमिर की बेटी ने शेयर कर दिया है। ईरा खान की शादी के लिए परिवार से लेकर सभी करीबी दोस्त उदयपुर पहुंचने लगे हैं। एक वीडियो में आमिर खान की मां भी व्हील चेहर पर शादी की डेस्टिनेशन पर पहुंचती नजर आ रही हैं। परिवार की इस पहली शादी के लिए आमिर खान से लेकर बाकी लोग भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी हाल ही में वायरल हो रहा है जिसमें आमिर खान, राजस्थानी फोल्क डांसर के साथ नाचते नजर आ रहे हैं।

हमेशा शांत रहने वाले आमिर खान का ये अंदाज पहले शायद ही किसी ने देखा है। इस वजह से लोगों को काफी हैरानी भी हो रही हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

आज होगा मेंहदी का फंक्शन

ईरा खान (Ira Khan) और नुपुर शिखारे (Nupur Shikhare) को आज मेंहदी लगने वाली है। 8 जनवरी को दोनों की मेंहदी का फंक्शन आयोजित किया जाएगा। वहीं कल 9 जनवरी को दोनों के संगीत का कार्यक्रम होने वाला है और फिर आखिरकार 10 जनवरी को ईरा और नुपुर दोबारा सभी रीति रिवाजों के साथ शादी रचाएंगे। इसके साथ ही 13 जनवरी को दोनों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और दोस्तों के लिए वेडिंग रिसेप्शन भी आयोजित करने वाले हैं। दोनों की शादी की फोटोज का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article