'सितारे जमीन पर' की रिलीज से पहले Aamir Khan ने मुंबई में खरीदी शानदार प्रॉपर्टी, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश

Aamir Khan buys a Property: जूम एंटरटेनमेंट के मुताबिक आमिर खान (Aamir Khan) ने हाल ही में मुंबई एक बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने इस प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए 9 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं।

Aamir Khan buys a Property in Mumbai: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता ने कथित तौर पर मुंबई में एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है। आमिर खान ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक नया घर खरीदा है। दिलचस्प बात यह है कि जिस बिल्डिंग में आमिर खान रहते हैं, वहीं पहले से ही उन्होंने कई घर खरीदे हुए हैं। जूम एंटरटेनमेंट की रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान अब एक और नई प्रॉपर्टी के मालिक बन गए हैं। स्क्वायरयार्ड्स.कॉम के अनुसार आमिर खान ने इस प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए 9.75 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

Aamir Khan

जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने इस प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए 58 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन फीस दी है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अभिनेता ने ये डील 25 जून को फाइनल की थी। यह पाली हिल के बेला विस्टा अपार्टमेंट में स्थित है। आमिर खान के पास 24 में से नौ यूनिट्स मरीना अपार्टमेंट बिल्डिंग में हैं। आमिर खान की पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव भी सेम कॉम्प्लेक्स में ही रहती हैं।

End of Feed