Aadar Jain की एक्स-गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के फैन्स द्वारा लगाए गए आरोपों पर पत्नी Alekha Advani ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'हम जानते हैं कि...'

Aadar Jain's Wife Alekha Advani on Tara Sutaria: आदार जैन से शादी करने के बाद अलेखा आडवाणी पर बार-बार यह आरोप लग रहे थे कि उन्होंने तारा सुतारिया से जैन परिवार के लड़के को चुरा लिया है। अब इन अफवाहों पर अलेखा ने खुलकर बात की और बताया ये सब कहानियां निराधार हैं।

Aadar Jain's Wife Alekha Advani on Tara Sutaria: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन ने कुछ दिनों पहले ही अलेखा आडवाणी संग सात फेरे लिए हैं। शादी होने के बाद से आदर जैन विवादों में आ गए हैं। कुछ दिनों पहले दिए गए आदर जैन के बयानों ने उन्हें फिर से सुर्खियों में डाल दिया था। लोगों को आदर जैन का बयान पसंद नहीं आया था। आदर जैन ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया पर तंज कसते हुए उन्हें 'टाइम पास' बताया था। इसके अलावा कई लोगों ने अलेखा आडवाणी पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने तारा सुतारिया से आदर जैन को चुरा लिया। ऐसे में अब एक इंटरव्यू के दौरान आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने इन आलोचना का जवाब दिया।

Alekha Advani On Tara Sutaria-Aadar Jain

तारा सुतारिया को लेकर अलेखा आडवाणी ने कही ये बात

अलेखा आडवाणी ने क्लियर करते हुए कहा कि तारा सुतारिया हमेशा से उनकी फ्रेंडशिप के बारे में जानती थी। आदर जैन की पत्नी अलेखा ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा, 'मैं इस बारे में कुछ बोलना नहीं चाहती हूं क्योंकि मैं सच जानती हूं। हम दोनों एक साथ बड़े हुए हैं। हम कितने सालों से एक-दूसरे के दोस्त रहे हैं। हम एक-दूसरे को देखा है। अब एकदम अलग ही कहानी निकलकर सामने आई है, जो अच्छी नहीं है। तारा को अच्छी तरह से पता था कि मैं और आदर कितने समय से दोस्त हैं। जो भी कहानी बनाई जा रही है वो बेबुनियाद है।'

End of Feed