तारा सुतारिया को आदर जैन-अलेखा आडवानी ने नहीं दिया धोखा, कपल चुप्पी तोड़ते हुए बोला, 'झूठे आरोप और निराधार कहानी...'

Aadar Alekha addresses Tara cheating case: बॉलीवुड कलाकार आदर जैन (Aadar Jain) पर लम्बे समय से ये आरोप लगता आया है कि उन्होंनो तारा सुतारिया (Tara Sutaria) को धोखा देते हुए उनकी ही दोस्त आलेखा के साथ रोमांटिक रिश्ता बनाया और फिर शादी की। आदर जैन और अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) ने इस मसले पर पहली दफा चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि ये पूरी कहानी ही झूठी है।

Aadar Alekha addresses Tara cheating case: बॉलीवुड कलाकार आदर जैन (Aadar Jain) ने कुछ दिनों पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) के साथ 7 फेरे लेकर घर बसाया है। अलेखा के साथ शादी करते हुए आदर जैन ने एक स्पीच दी, जो इन दिनों जमकर वायरल हो रही है। इस स्पीच को सुनने के बाद लोगों ने अंदाजा लगाया कि उन्होंने टाइमपास वाली बात तारा सुतारिया (Tara Sutaria) के लिए बोली थी। आदर जैन ने इस पूरे मसले पर पहली दफा चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि लोगों ने बातें बनाते-बनाते लाइन क्रॉस कर डाली और झूठी कहानी रच दी। इंटरनेट पर जो कहानी फैल रही है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। (इसे भी पढ़ें: आदर जैन ने आलेखा आडवाणी संग मिलकर मारा तारा सुतारिया की पीठ में खंजर? कपल ने खोली 'प्यार में धोखे' की कहानी की कलई)

Aadar Alekha on Tara Affair

आदर जैन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा है, 'ऐसा कहा जाता है कि चुप्पी ताकत होती है लेकिन एक सीमा तक। अगर आप सारी सीमाएं क्रॉस होने के बाद भी नहीं बोलते हैं तो ये आपकी कमजोरी बन जाती है। लोगों ने मुझे लेकर कई तरह की बातें बनाई हैं और झूठे आरोप लगाए हैं। खराब बात यह है कि जब लोग ऐसी बातें बनाते हैं तो वो लोग परेशान होते हैं, जिनके नाम इन कहानियों से जुड़े होते हैं। मैंने सभी की इज्जत का ख्याल करते हुए अब तक कुछ भी नहीं कहा लेकिन अब मैं चुप नहीं रहना चाहता हूं।'

End of Feed