मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला के लाइव कॉन्सर्ट में एक शख्स ने जूता फेंका है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जब सिंगर ‘तौबा तौबा’ गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं उस दौरान एक शख्स उनके ऊपर जूता फेंक रहा है। अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
Karan Aujla
बता दें ये लाइव शो लंदन में चल रहा था। इस कॉन्सर्ट में एक शख्स जूता फेंका और सिंगर के फेस पर वो जूता लगा है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद फैंस अब उस शख्स पर भड़ास निकाल कर रहे हैं। इस वीडियो में एक यूजर ने कहा- करण हैट्स ऑफ। बिल्कुल भी रिएक्ट नहीं किया। दूसरे ने कहा- यह बहुत अपमानजनक है। वह आपके लिए शो कर रहा है।' अगर पसंद नहीं तो फिर उनके कॉन्सर्ट में आए ही क्यों? तीसरे ने कहा-यदि उस पर जूता फेंका गया है, तो वह उसका फैन नहीं हो सकता। वह चपरी है। चौथे ने कहा-ध्यान आकर्षित करने के लिए सिंगर पर ये चीजे फेंकना आजकल क्या बात है? पांचवे ने कहा-अलग ही वाइब्स है करण के गानों में।
पंजाबी सिंगर के फेमस गाने
इस हरकत से सिंगर भी नाराज हो गए थे और स्टेज से ही खरी खोटी सुनाने लगे थे, लेकिन सिंगर ने ज्यादा रिएक्ट नहीं किया और उस शख्स का जूता वापस कर दिया। फैंस सिंगर की इस आदत की तारीफ कर रहे हैं। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो पर आम के साथ-साथ खास भी रिएक्ट कर रहे हैं। करण औजला फेमस पंजाबी सिंगर है। बता दें उन्होंने ‘तौबा तौबा’ जैसा फेमस गाना गया है। ‘तौबा तौबा’ के अलावा करण औजला ने ‘विनिंग स्पीच’, ‘सोफ्टली’, ‘व्हाइट ब्राउन ब्लैक’, ‘जी नी लगदा’ जैसे सॉन्ग भी गाए है जो बहुत हिट हैं। ये गाने हमेशा यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं।
