72 Hoorain का ट्रेलर आउटः फिदायीनों के टेढ़े-मेढ़े रास्तों का हुआ पर्दाफाश, लोग बोले- यह होगी 'आई ओपनर'

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2023, 01:21 PM IST

72 Hoorain Trailer: मेकर्स के मुताबिक, 72 हुरें एक ऐसी कहानी है, जहां दृढ़ विश्वास अराजकता में डूब जाता है। विश्वास वहां क्रूरता के साथ तांडव करने लगता है और अकल्पनीयता एक भयावह वास्तविकता बन जाती है। यह एक मनोरंजक कहानी है, जो मानव मानस की गहराइयों में उतरती है।

72 Hoorain Trailer: फिल्म "72 हूरें" का ट्रेलर बुधवार (28 जून, 2023) को जारी हुआ है। दो मिनट 32 सेकेंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे लोगों का ब्रेन वॉश किया जाता है। इसे देखने के बाद लोगों ने इसे आई ओपनर करार दिया। लोग बोले कि यह फिल्म आने वाले समय में सबकी आंखें खोलकर रख देगी। @Vinod71472199 ने कमेंट किया कि मरने के बाद कौन सी जन्नत मिलती है। मरने के बाद सिर्फ लाश बन जाती है और फिर मिट्टी में मिल जाते हैं। इस तरह इंसान का दि एंड हो जाता है। @GauravP94920283 ने लिखा कि क्या बात है...एक और धमाका होने वाला है।

72 Hoorain, Mumbai, Entertainment News

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर इसके ट्रेलर को देखने के बाद @ShantanuNagar ने इसे डार्क करार दिया। @_Hari_tweets ने कहा कि यह भारतीय अल्पसंख्यकों के खिलाफ चलाए जाने वाले प्रोपगेंडा की कथा है। @Satydev_S_Negi ने कमेंट किया कि इसे देखकर मजा आएगा। @Abhinav_tmk के हैंडल से दावा किया गया कि यह फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। @akki_dhoni ने इसे अगली दि केरला स्टोरी बताया।

End of Feed