72 Hoorain Box Office Prediction: संजय पूरण सिंह चौहान के निर्देशन में बनी फिल्म 72 हूरें आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे धर्म के नाम पर लोगों का ब्रेन वॉश किया जाता है और उन्हें आतंकवाद के दलदल में ढकेल दिया जाता है। इससे पहले द केरल स्टोरी में भी इसी तरह की कहानी को दिखाया गया था। फिल्म को लेकर जमकर विवाद हुआ था। विवाद होने के बावजूद द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। आइए जानते हैं फिल्म 72 हूरें बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का बिजनेस कर सकती है।
72 Hoorain (Credit pic: instagram)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आमिर बशीर स्टाररर फिल्म 72 हूरें को फर्स्ट डे पर कुछ खास ओपनिंग नहीं मिलेगी। अर्ली ट्रेंड के अनुसार, फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस पर 72 हूरें 0.5 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। ट्रेंड एनालिस्ट का कहना है कि फिल्म की माउथ पब्लिसिटी भी फायदा दिला सकती है। 7 हूरें को सिनेमाघरों में बहुत ज्यादा स्क्रीन्स नहीं मिले हैं। फिल्म में आतंकवाद और मरने के बाद जन्नत में क्या होता है। इन चीजों को दिखाया गया है।
72 हूरें को लेकर हुआ जमकर विवाद
72 हूरें के ट्रेलर रिलीज के बाद से फिल्म को लेकर विवाद चल रहा था। CBFC ने फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने की इजाजत दे दी थी। लेकिन ट्रेलर को रिलीज करने से मना कर दिया गया था क्योंकि उसमें कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। फिल्म के मेकर्स पर कुछ जगहों पर धार्मिक आस्था को ठेक पहुंचाने की FIR भी दर्ज हुई है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म में किसी भी धर्म या समुदाय के भवनाओं को आहत नहीं किया गया है।
