70th National Films Awards Full List: ऋषभ शेट्टी को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, ये बनी साल की बेस्ट फिल्म

70th National Films Awards Full List: 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है। कंतारा फेम एक्टर ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिल गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी एक्टर को बधाई मिलने लगी हैं। यहां अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

70th National Films Awards Full List: 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में की गई है। इस इवेंट में यह भी घोषणा की गई है कि कैलेंडर ईयर 2022 में सभी भाषाओं में बनी बेस्ट भारतीय फिल्मों को राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किया जाएगा है। 1 जनवरी, 2022 से 31 दिसंबर, 2022 के बीच केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा प्रमाणित फीचर और गैर-फीचर फिल्मों को इस साल के अवॉर्ड्स लिस्ट में शामिल किया गया है। इस साल की जूरी में फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष, राहुल रवैल; नीला माधब पांडा, गैर-फीचर फिल्म जूरी की अध्यक्ष; और गंगाधर मुदलैल शामिल थे। यहां अब अवॉर्ड लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

70th National Films Awards Full List.

मलयालम भाषा की फिल्म आट्टम ने बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता है, जबकि ऋषभ शेट्टी ने बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता और बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब नित्या मेनन और मानसी पारेख ने शेयर किया किया। वहीं फिल्म पोन्नियिन सेलवन: 1 ने सबसे ज्यादा चार पुरस्कार जीते हैं।

End of Feed