Filmfare Awards 2025: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड शो को होस्ट करेंगे शाहरुख खान, अहमदाबाद में होगा शो का शानदार आयोजन

70th Filmfare Awards 2025: हिन्दी सिनेमा के मोस्ट अवेटेड अवॉर्ड शो फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 का सभी को बेसब्री से इंतजार है। स्टार्स से सजी हुई इस शानदार शाम में हर साल जश्न का रंग जमता है। इस साल भी यह अवॉर्ड शो बहुत खास होने वाला है। इस साल के शो के होस्ट का भी खुलासा हो गया है।

70th Filmfare Awards 2025: बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे नामी अवॉर्ड शो अपने 70वें संस्करण के साथ आ रहा है। 70th फिल्मफेयर अवॉर्ड शो ( 70th Filmfare Awards 2025) का आयोजन जल्द ही होने वाला है। हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड शो की नॉमिनेशन लिस्ट भी सामने आई थी, जिसके बाद फैंस की बेताबी शो के लिए बढ़ गई है। अब इसे लेकर एक और अपडेट आई है, वो यह कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान( Shahrukh Khan) इस बार फिर से फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को होस्ट करते नजर आएंगे। इस बार वह मनीष पॉल( Manish Paul) और करण जौहर( Karan Johar) के साथ स्टेज शेयर करेंगे। खास बात यह है कि 70वां हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025, गुजरात टूरिज्म के सहयोग से 11 अक्टूबर को अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा।

70th Filmfare Awards 2025

Image Source: Instagram Filmfare

फिल्मफेयर का ऐलान

फिल्मफेयर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान( Shahrukh Khan) के शो होस्ट करने वाली न्यूज शेयर कर फैंस को जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा था, “सुपरस्टार, आइकॉन… अपना दिल थाम लीजिए! क्योंकि एकमात्र #शाहरुख खान, बहुप्रतीक्षित #70वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 को को-होस्ट करने जा रहे हैं।”

End of Feed